/
/
/
विषुवत रेखा पर स्थित देश | प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

विषुवत रेखा पर स्थित देश | प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

विषुवत रेखा पर स्थित देश
Posted byExamTestGuru
Last Update - November 4, 2024

विषुवत रेखा पर स्थित देशों से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, खासकर भूगोल के सेक्शन में। इस पोस्ट को सरल भाषा में लिखा गया है, ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अधिक उपयोगी और समझने में आसान हो।

विषुवत रेखा क्या है?

विषुवत रेखा, जिसे भूमध्य रेखा तथा अंग्रेजी में Equator कहा जाता है, वह काल्पनिक रेखा है जो पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में समान रूप से विभाजित करती है। यह रेखा 0° अक्षांश पर स्थित है और पृथ्वी की परिधि पर सबसे लंबी होती है। विषुवत रेखा के आसपास के क्षेत्रों में पूरे वर्ष लगभग समान रूप से दिन और रात का अनुभव होता है और यहां का तापमान भी अपेक्षाकृत गर्म रहता है।

विषुवत रेखा पर स्थित देशों की सूची

विषुवत रेखा से होकर गुजरने वाले कुछ प्रमुख देश इस प्रकार हैं –

  1. इक्वाडोर
  2. कोलंबिया
  3. ब्राज़ील
  4. साओ टोमे और प्रिंसिपी
  5. गैबॉन
  6. कांगो गणराज्य
  7. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
  8. युगांडा
  9. केन्या
  10. सोमालिया
  11. मालदीव
  12. इंडोनेशिया

विषुवत रेखा पर स्थित देशों का मानचित्र

मेरे प्यारे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर विषुवत रेखा पर स्थित देशों के नाम पूछे जाते हैं, और कई बार ये प्रश्न पूरब से पश्चिम की ओर तथा पश्चिम से पूरब की ओर क्रमबद्ध रूप में देशों की स्थिति पर भी आधारित होते हैं। इस कारण से मानचित्र पर इन देशों की सटीक स्थिति का अध्ययन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मानचित्र पर विषुवत रेखा पर स्थित देश