/
/
/
सूर्य से संबधित – Geography GK Questions in Hindi

सूर्य से संबधित – Geography GK Questions in Hindi

सूर्य से संबधित महत्वपूर्ण तथ्य
Subject - भूगोल
Posted byExamTestGuru
Last Update - November 3, 2024

सूर्य, हमारे सौरमण्डल का सबसे महत्वपूर्ण तारा है, जो पृथ्वी समेत हमारे सौरमण्डल के सभी ग्रहों को ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य से संबंधित अनेकों प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, रेलवे, पुलिस, रक्षा, राज्यों के परीक्षाओं, State PSC आदि में पूछे जाते है। यह पोस्ट आपको सूर्य से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को एक सरल और संक्षिप्त तरीके से प्रस्तुत करती है, जिससे आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का सही उत्तर दे सकें।

सूर्य से संबंधित भूगोल के प्रश्न (Geo GK Questions)

  • सूर्य की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी कितनी है? – 14.70 करोड़ किमी
  • सूर्य की पृथ्वी से अधिकतम दूरी कितनी है? – 15.21 करोड़ किमी
  • सूर्य की पृथ्वी से औसत दूरी कितनी होती है? – 14.96 करोड़ किमी
  • सूर्य का व्यास कितना है? – 13,92,000 किमी
  • सूर्य का आयतन पृथ्वी से कितना अधिक है? – 13 लाख गुना
  • सूर्य का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से कितना अधिक है? – 3,32,000 गुना
  • सूर्य का तलीय गुरुत्व पृथ्वी से कितना अधिक है? – 28 गुना
  • सूर्य का केंद्रीय घनत्व कितना है? – 150 ग्राम/घन सेमी
  • सूर्य का रासायनिक संरचना क्या है? – हाइड्रोजन 71%, हीलियम 26.5%, अन्य 2.5%
  • सूर्य के सतह का तापमान कितना है? – 6000°C
  • सूर्य के केंद्र का तापमान कितना होता है? – 15 मिलियन °C
  • सूर्य के धब्बों का तापमान कितना होता है? – 1500°C
  • सूर्य की ऊर्जा उत्पादन दर कितनी है? – 10²⁶ जूल/सेकंड
  • सूर्य का केंद्रीय दबाव कितना है? – 1 अरब एटमॉस्फियर
  • सूर्य की अक्ष पर घूर्णन अवधि (मध्य रेखा) कितनी है? – 25.38 दिन
  • सूर्य की वर्तमान आयु कितनी है? – 5 बिलियन वर्ष
  • एक सामान्य तारे का संभावित जीवनकाल कितना होता है? – 10 बिलियन वर्ष
  • सूर्य के प्रकाश की गति कितनी होती है? – 3 × 10⁸ मी/सेकंड

सूर्य से संबंधित परीक्षा मे पूछे जा सकने वाले महावपूर्ण MCQ

Question 1: पृथ्वी से सूर्य की न्यूनतम दूरी कितनी होती है?
a) 14.70 करोड़ किलोमीटर
b) 15.21 करोड़ किलोमीटर
c) 14.96 करोड़ किलोमीटर
d) 13.92 करोड़ किलोमीटर

Question 2: सूर्य का व्यास कितना है?
a) 1,50,000 किलोमीटर
b) 15,21,000 किलोमीटर
c) 13,92,000 किलोमीटर
d) 14,70,000 किलोमीटर

Question 3: सूर्य का आयतन पृथ्वी से कितनी गुना अधिक है?
a) 3,32,000 गुना
b) 13 लाख गुना
c) 28 गुना
d) 15 मिलियन गुना

Question 4: सूर्य का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से कितनी गुना अधिक है?
a) 28 गुना
b) 13 लाख गुना
c) 71%
d) 3,32,000 गुना

Question 5: सूर्य का केंद्रीय घनत्व कितना है?
a) 6000°C
b) 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
c) 1 अरब एटमॉस्फियर
d) 150 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर

Question 6: सूर्य के सतह का तापमान (फोटोस्फियर ताप) कितना होता है?
a) 1500°C
b) 6000°C
c) 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
d) 10²⁶ जूल/सेकंड

Question 7: सूर्य के केंद्र का तापमान कितना होता है?
a) 6000°C
b) 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
c) 1500°C
d) 1 अरब एटमॉस्फियर

Question 8: सूर्य के प्रकाश की गति कितनी होती है?
a) 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड
b) 1 अरब एटमॉस्फियर
c) 10²⁶ जूल/सेकंड
d) 13,92,000 किलोमीटर

Question 9: सूर्य का मुख्य रासायनिक संघटन क्या है?
a) हाइड्रोजन – 71%, हीलियम – 26.5%, अन्य तत्व – 2.5%
b) ऑक्सीजन – 21%, नाइट्रोजन – 78%, अन्य तत्व – 1%
c) कार्बन – 70%, नाइट्रोजन – 30%
d) ऑक्सीजन – 50%, हाइड्रोजन – 50%

Question 10: सूर्य की अक्ष पर घूर्णन अवधि मध्य रेखा के सापेक्ष कितनी होती है?
a) 35 दिन
b) 25.38 दिन
c) 28 दिन
d) 1 अरब वर्ष

Answer Key

QUESTION NO.CORRECT ANSWER
1a) 14.70 करोड़ किलोमीटर
2c) 13,92,000 किलोमीटर
3b) 13 लाख गुना
4d) 3,32,000 गुना
5d) 150 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर
6b) 6000°C
7b) 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस
8a) 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड
9a) हाइड्रोजन – 71%, हीलियम – 26.5%, अन्य तत्व – 2.5%
10b) 25.38 दिन

इस पोस्ट में दी गई जानकारी SSC, रेलवे, पुलिस, रक्षा, राज्य परीक्षाओं, स्टेट PSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी है। इसलिए इन तथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और याद कर ले, क्योंकि यह आपके परीक्षा परिणाम में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इसी तरह से आप ExamTestGuru पर भूगोल तथा बाकी विषयों का चैप्टर वाइज़ अध्ययन कर सकते है। पोस्ट को शेयर जरूर करें।