/
/
/
कर्क रेखा पर स्थित देश | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

कर्क रेखा पर स्थित देश | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

कर्क रेखा पर स्थित देश
Posted byExamTestGuru
Last Update - November 16, 2024

कर्क रेखा पर स्थित देशों से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, खासकर विश्व भूगोल के सेक्शन में। इस पोस्ट में कर्क रेखा पर स्थित देशों की सूची को दिया गया है। इसे याद करने के लिए मानचित्र की मदद अवश्य ले जिससे आपको ना सिर्फ इन देशों के नाम याद रहे, बल्कि उनकी स्थिति भी पता रहे।

कर्क रेखा क्या है?

कर्क रेखा को अंग्रेजी मे Tropic of Cancer भी कहा जाता है। यह एक काल्पनिक रेखा है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। यह रेखा पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध के उन बिंदुओं को दर्शाता है, जहाँ पर सूर्य की किरणें सीधी (90° के कोण पर) पड़ती है। हर साल यह दिन 21 या 22 जून के आसपास आता है, जिसे गर्मियों की संक्रांति (Summer Solstice) कहा जाता है।

कर्क रेखा पर स्थित देश

कर्क रेखा निम्नलिखित देशों से होकर गुजरती है –

  1. मेक्सिको
  2. बहामास
  3. पश्चिमी सहारा
  4. मॉरिटानिया
  5. माली
  6. अल्जीरिया
  7. नाइजर
  8. लीबिया
  9. मिस्र
  10. सऊदी अरब
  11. संयुक्त अरब अमीरात
  12. ओमान
  13. भारत
  14. बांग्लादेश
  15. म्यांमार
  16. चीन
  17. ताइवान

कर्क रेखा पर स्थित देशों को मानचित्र पर देखें

मानचित्र पर कर्क रेखा पर स्थित देश

यह भी पढ़े